कराटे

डिजायर क्रिकेट लीग का आगाज़, उद्धघाटन मुकाबले में अररिया ईगल्स विजयी

पूर्णिया 21 नवंबर: डिजायर क्रिकेट लीग का उद्घाटन ग्रीन वैली ग्राउंड पर नितेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया ।डिजायर क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच अररिया ईगल्स बनाम डिजायर स्ट्राइकर के बीच खेला गया ।

डिजायर स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया , पहले बल्लेबाजी करते हुए अररिया ईगल्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 111 रन बनाए ।जिसमें जय लाल मुर्मू ने 22 रन गौरव ने 19 रन अमित राज ने 14 रन निसार आलम ने 19 रन का योगदान दिया,

गेंदबाजी में डिजायर स्ट्राइकर की ओर से अभिषेक कुमार ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट और शोएब ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिजायर स्ट्राइकर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 95 रन ही बना पाई जिसमें भास्कर दुबे ने 16 रन मयंक ने 41 रन और विजय कुमार ने 14 रन का योगदान दिया अररिया ईगल्स के गेंदबाज जलाल मुर्मू ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट और विजय ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट अर्जित किया

इस प्रकार अररिया ईगल्स की टीम ने 16 रन से जीत दर्ज की। आज के मैच का प्लेयर ऑफ द मैच अररिया ईगल्स के जय लाल मुरमुर जिन्होंने महत्वपूर्ण 22 रन बनाये और 3 विकेट भी अर्जित किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

16 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago