लातेहार 21 नवंबर: लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर जिला क्रिकेट लीग 2021 -22 का मैच एलसीए ग्रीन तथा मनिका सीसी के बीच खेला गया ।
एलसीए ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 189 रन बनाया । जिसमे बबलू 41 , विष्णु 33, शुभम 25 तथा प्रताप नाबाद 23 रन का योगदान दिया । माणिका सीसी की ओर से उज्ज्वल 4 , प्रतीक तथा दीपक ने दो दो विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी मनिका सीसी ने महज 64 रन पर ही पूरी टीम ढेर हो गयी । जिसमे प्रतीक ने 18 रन का योगदान दिया । एलसीए ग्रीन की ओर से सुप्रीत 4 , आनंद प्रकाश 4 तथा अक्षय ने एक विकेट चटकाए । मैन ऑफ द मैच एलसीए ग्रीन के आनंद प्रकाश को लातेहार जिला कब्बडी संघ के सचिव आनंद कुमार सिंह के द्वारा दिया गया । मैच के अंपायर प्रथम सौंडिक तथा अंकित गौरव थे जबकि स्कोरिंग समरेश बादल ने किया ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…