धनबाद क्रिकेट संघ से सत्र 2022-23 के लिए टीमों व खिलाड़ियों के निबंधन 5 अगस्त से

धनबाद : धनबाद क्रिकेट संघ ने सत्र 2022-23 के लिए टीमों व खिलाड़ियों के निबंधन की तारीखों की घोषणा कर दी है। टीमों का निबंधन पांच अगस्त से 20 अगस्त तक किया जा सकेगा। वहीं खिलाड़ियों का निबंधन दस अगस्त से तीस अगस्त तक कराया जा सकेगा।

धनबाद क्रिकेट संघ की प्रबंध समिति की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघ के महासचिव उत्तम विश्वास ने बताया कि नए सत्र में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन जेएससीए पोर्टल पर आनलाइन किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों के कागजात इस पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को डिजिटल आयु प्रमाणपत्र, अंकपत्र, एड्रेस प्रूफ सर्टिफिकेट देने होंगे। सभी मैचों की आनलाइन स्कोरिंग होगी।

टीमों का निबंधन शुल्क 1500 रुपये जबकि खिलाड़ियों का निबंधन शुल्क 300 रुपये रखा गया है। बाहरी खिलाड़ियों के लिए निबंधन शुल्क 1000 रुपये होगा। एक टीम में सिर्फ तीन बाहरी खिलाड़ी ही प्लेइंग इलेवन में रह सकते हैं। वहीं ट्रांसफर शुल्क 250 रुपये है। महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। वहीं वाकओवर देने वाली टीम को तीन हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

महासचिव ने बताया कि टूर्नामेंट के फारमेट में बदलाव करते हुए अब सुपर डिवीजन और ए डिवीजन को एक कर दिया गया है। इन दोनों डिवीजन की 21 टीमों को तीन ग्रुप में बांटकर लीग मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप की टाप टीम आपस में सुपर लीग मैच खेलेगी। इसके अलावा एक सी डिवीजन टूर्नामेंट शुरू किया जाएगा जो क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होगा। इसमें क्वालीफाई करने वाली टीम बी डिवीजन खेल सकेगी। बैठक के अंत में बिहार क्रिकेट संघ व जेएससीए के पूर्व सचिव व उपाध्यक्ष बीएन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, शांतनु चौधरी, महासचिव उत्तम कुमार विश्वास, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त सचिव बीएच खान व बाल शंकर झा के अलावा सदस्यों में राजन सिन्हा, एसए रहमान, दिवेन तिवारी, द्वारिका तिवारी, संजीव राणा, डा. राजशेखर सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, सुधीर पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, जावेद इकबाल खान, रत्नेश कुमार सिंह, मनीष कुमार उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

12 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago