हाजीपुर: बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर आर.एस. में गुरुवार को खेले गए धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में सिवान सिटी क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए CAB को 34 रनों से पराजित किया।
टॉस जीतकर CAB ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिवान सिटी क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 21 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम की ओर से रिजवान मलिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था। विराट कश्यप ने 36 गेंदों पर 30 रन और मोहित ने 17 गेंदों पर 28 रनों की तेज पारी खेली। अयान आलम ने भी 5 रन बनाए।CAB की ओर से मोहम्मद कैफ ने 3 विकेट, श्रेयांश सोमानी ने 2 विकेट और विराट कश्यप ने 2 विकेट हासिल किए।
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी CAB की टीम 19.3 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। CAB की ओर से आर्यन सिन्हा ने 29 रन, हिमांशु ने 20 रन और आदर्श आनंद ठाकुर ने 10 रनों का योगदान दिया।सिवान सिटी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद कैफ ने 5 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। श्रेयांश सोमानी ने 3.3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट और विराट कश्यप ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
इस तरह सिवान सिटी क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए CAB को 34 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।मैच स्थल: बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर आर.एस., हाजीपुर (वैशाली)।
Share this content:
पटना एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में सेमीफाइनल में पटना ने तिरहुत प्रमंडल को चार…
पटना 28 नवंबर 2026: कूच बिहार ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत उत्तराखंड के खिलाफ खेले जा…
जसीडीह। आज जसिडीह स्थित चटर्जी ग्राउंड में देवघर जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत कुल दो…
खगड़िया : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित खगड़िया जिला क्रिकेट लीग A डिवीजन…
छपरा। आज दिनांक 28/11/2026 को राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में खेले जा रहे सारण जिला सीनियर…
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में आगामी 4 दिसम्बर से स्थानीय सोनपुर के बाबू…