सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: सहवाग क्रिकेट क्लब ने त्रिपाठी क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया

छपरा। राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के 8वें मुकाबले में सहवाग क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए त्रिपाठी क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से पराजित कर दिया।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिपाठी क्रिकेट क्लब की टीम 23.5 ओवर में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से निखिल तिवारी ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। वहीं सचिन ने 14, प्रिंस ने 13, अभिषेक ने 13 तथा रामानुज ने 12 रनों का योगदान दिया।

सहवाग क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए रोहित ने 4 विकेट, एमडी राजा ने 3 विकेट, नीतीश ने 2 विकेट तथा तौकीर ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहवाग क्रिकेट क्लब की टीम ने 22.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से नीतीश ने शानदार 37 रन, कृष्णा ने 21 रन, रोहित ने 17 रन तथा एमडी शाकिब ने 13 रन बनाए।

त्रिपाठी क्रिकेट क्लब की ओर से विकाश ओझा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि रामानुज, सचिन और विनय को 1-1 विकेट मिला।

इस प्रकार सहवाग क्रिकेट क्लब ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।

**कल का मुकाबला:** सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में कल सहवाग क्रिकेट क्लब एवं दहियावां क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच सुबह 9 बजे से राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में शुरू होगा।

इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी उर्फ अनु सिंह, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, विभूति नारायण शर्मा, मनन राय, पूर्व संयुक्त सचिव चंदन शर्मा, कैसर अनवर, कुंदन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

तिरहुत प्रमंडल को हरा पटना प्रमंडल एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में।

पटना एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में  सेमीफाइनल में पटना ने तिरहुत प्रमंडल को चार…

1 hour ago

देवघर जिला क्रिकेट लीग में जसिडीह सीसी व साईं बी विजयी।

जसीडीह। आज जसिडीह स्थित चटर्जी ग्राउंड में देवघर जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत कुल दो…

3 hours ago