खगड़िया जिला A डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,उद्धघाटन मुकाबले में आर्यावर्त सीसी कुलहरिया विजयी।

खगड़िया : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित खगड़िया जिला क्रिकेट लीग A डिवीजन सत्र 2026-27 के पहले मुकाबले में आर्यावर्त क्रिकेट क्लब कुलहरिया ने जूनियर डायमंड क्रिकेट क्लब गोगरी को 93 रनों से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यावर्त की टीम ने कल 30 ओवर के मुकाबले में 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई! आर्यावर्त की ओर से दीपक ने 77 रनों का योगदान दिया तथा आनंद ने 35 रंजीत ने 22 रन बनाएं! जूनियर डायमंड क्रिकेट क्लब गोगरी के गेंदबाज हर्ष ने पांच विकेट झटके साथ ही साथ आकिब एवं दुर्गेश ने दो-दो विकेट लिए!

215 रन के लक्ष्य के पीछा करते हुए जूनियर डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 123 रानू पर ऑल आउट हो गई! जूनियर डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से अजीब ने 56 रनों का योगदान दिया इनके अलावा और कोई भी प्लेयर दहाई अंक भी नहीं पर कर सके! आर्यावर्त क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमलेश ने दो प्रेम ने दो एवं दीपक ने एक विकेट लिए!’ आर्यावर्त क्रिकेट क्लब कुलहरिया के दीपक को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया!

अंपायर की भूमिका में विनोद झा एवं विनय कुमार थे स्कोरर अंकुश कुमार मौजूद थे! कल का मुकाबला बिंदेश्वरी क्रिकेट क्लब महेश कोर्ट बनाम आर्यावर्त टाइपिंग क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा!

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

तिरहुत प्रमंडल को हरा पटना प्रमंडल एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में।

पटना एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में  सेमीफाइनल में पटना ने तिरहुत प्रमंडल को चार…

10 hours ago

देवघर जिला क्रिकेट लीग में जसिडीह सीसी व साईं बी विजयी।

जसीडीह। आज जसिडीह स्थित चटर्जी ग्राउंड में देवघर जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत कुल दो…

12 hours ago