दो दिवसीय अंडर 16 क्रिकेट लीग में डी के स्पोर्ट्स क्लब विजयी

हल्द्वानी 14 जनवरी: दो दिवसीय अंडर 16 क्रिकेट लीग में रामनगर स्पोर्ट्स क्लब एवं डी के स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेले जा रहे टूर्नामेंट के दूसरे मैच में डी के स्पोर्ट्स क्लब ने 99 रन से शानदार जीत दर्ज की।
276 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले दिन रामनगर के 39 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे, आगे खेलते हुए रामनगर के दक्ष नेगी ने  24 एवं रोहन बिष्ट ने 24 रनों की पारी खेली लेकिन रामनगर की पूरी टीम 176 पर आल आउट हो गई, डी के स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से विजय रावत ने विकेट 4 लिए।
डी के स्पोर्ट्स क्लब के रक्षित 87 रन की पारी खेल कर प्लेयर ऑफ मैच रहे।आज मैच प्रारम्भ होने से पहले  प्रबन्धक नेटकॉम कम्प्यूटर्स श्री धीरेंद्र डालाकोटी जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनको प्रोत्साहित करा।
इस अवसर पर नरेन्द्र पंत, हिम्मत सिंह बिष्ट, अभिषेक कुमार, उमेश कपिल, मो. दानिश आदि उपस्थित रहे। मैच में पुनीत कुमार एवं किशोर भंडारी ने अंपायर की भूमिका निभाई।टूर्नामेंट का तीसरा मैच कल नरसिंह क्रिकेट अकैडमी एवं रामनगर स्पोर्ट्स अकैडमी के बीच सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago