कराची 15 जनवरी: चारो ओर भारत टीम के हार की चर्चाये हो रही है. दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरिज में भारत को 2-1 से हारकर सीरिज पर कब्ज़ा कर लिया .जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की हार को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने एक बड़ा बयान दिया है साथ ही भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं।
सलमान बट्ट अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा,भारतीय टीम को अपने एप्रोच में बदलाव करने की जरूरत है। फॉर्म और एक्सपीरियंस दोनों के मायने काफी ज्यादा होते हैं। साउथ अफ्रीका में हमने देखा कि इन फॉर्म बल्लेबाजों की बजाय अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को मौका दिया गया।
तेज गेंदबाजों की मददगार पिचों पर आप अनुभवी प्लेयर्स पर डिपेंड कर रहे हैं जो फॉर्म में नहीं हैं। इसके अलावा आप सिर्फ 5 ही बल्लेबाजों के साथ उतर रहे हैं, जिनमें से 3 के फॉर्म पर सवालिया निशान हैं। इससे भारतीय टीम को नुकसान ही होना था और वैसा हुआ भी .
भारतीय टीम ने सेंचूरियन टेस्ट मैच में पहला मुकाबला जीतकर शानदार शुरूआत की थी लेकिन साउथ अफ्रीका ने इसके बाद के दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल कर जबरदस्त वापसी की और भारतीय टीम का पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया।दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को 7 विकेट से हरा दिया और इसके साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…