15 जनवरी: दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरिज में मिली हार के बाद लगातार भारतीय टीम के बल्लेबाजो और गेंदबाजी दोनों को लेकर सवाल उठाये जा रहे है . लम्बे समय से अपनी लय में नही दिखने वाले भारतीय टीम के बल्लेबाज अंजिक्य रहाने और पुजारा पर लगातार सवाल उठाये जा रहे है .इस सीरिज में भी यह दोनों बल्लेबाजो ने कोई खास प्रदर्शन नही किया .
इस बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोनों खिलाडियों को लेकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन उनका समर्थन करने की बात कही। रहाणे और पुजारा के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब देने के लिए मैं यहाँ बैठकर कुछ नहीं कह सकता। आपको चयनकर्ताओं से बात करनी पड़ेगी। देखना होगा कि उनके दिमाग में क्या है, यह मेरा काम नहीं है।
कोहली ने कहा” मैंने पहले भी कहा कि पुजारा और रहाणे जिस तरह के खिलाड़ी हैं और इतने सालों में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जैसा किया है, मैं उनको बैक करता रहूँगा। उन्होंने महत्वपूर्ण परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है, आपने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में उस महत्वपूर्ण साझेदारी के साथ देखा जो हमें टोटल मिला, उसके लिए हम लड़ सकते थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…