वैशाली 16 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के डाक बंगला मैदान में चल रहे रूबन कप ए डिवीजन क्रिकेट लीग का आज का मैच देसरी क्रिकेट क्लब और डीएनएस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएनएस क्रिकेट क्लब का शुरुआत अच्छी नहीं रही 38 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए । उसके बाद सुधीर 69 रन और सिद्धू 26 रन ने टीम को संभाला । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद राकेश कुमार ने ताबड़तोड़ 62 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 223/9 विकेट तक पहुंचाया । देसरी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सूरज कुमार सिन्हा 2 विकेट , अकाश कुमार 4 विकेट लिए ,
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैसे देसरी क्रिकेट क्लब शुरुआती झटके के बाद रंजीत राय 21 रन और चमन 29 रन ने पारी को संभाला । इन दोनों बल्लेबाज के बाद निखिल कुमार 32 रन और सूरज कुमार 37 रन नॉट आउट को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए पूरी टीम 30 ओवर में 199 /9 रन ही बना पाए । डीएनएस क्रिकेट क्लब के गेंदबाज पंकज 4 विकेट , राजीव रंजन 1 विकेट सिद्धू सिंह 1 विकेट रविंद्र कुमार 1 विकेट लिए ।
डीएनएस क्रिकेट क्लब के सुधीर कुमार को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। कल का मैच रंजन क्रिकेट क्लब और बिदुपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…