लोहरदगा जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,सी.टी. सी येलो व कुरू सीसी विजयी

लोहरदगा 16 दिसंबर:  लोहरदगा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आज पहले मैच में सी.टी. सी येलो ने तेंदुलकर क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से तथा दूसरे मैच में कुरू क्रिकेट क्लब ने द्रविड़ एकादश को 38 रन से पराजित कर दिया। मैच का विधिवत उद्घाटन हर्षित साहू ने किया।

पहले मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए तेंदुलकर क्लब ने २२ ओवरों में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई , टीम की ओर से राहुल ने 30 , विश्वजीत ने 18 तथा सचिन ने 12 रन का योगदान दिया, सी.टी.सी येलो की ओर से रूपेश कश्यप ने 2 और सिदार्थ तथा चंदन ने एक एक विकेट लिया।

जवाबी पारी खेलते हुए सी.टी.सी ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 117 रन बनाकर मैच जीत लिया। सी.टी.सी की तरफ सेकृष्णा ने 75 रन,आमिर ने 16 रन तथा निशांत ने 14 रन बनाया। तेंदुलकर की ओर से विश्वजीत एवम पियूष ने एक एक विकेट लिया।

दूसरे मैच में कुरू क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 26 ओवर में 294 रन का पहाड़ sa स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से यश राज ने 54 रन, अविनाश ने 77 रन और om प्रकाश ने 22 रन का योगदान दिया। द्रविड़ एकादश की ओर से विशाल ने 4 विकेट , आनंद ने 3 विकेट और अनिल ने 2 विकेट लिया।

जवाबी पारी खेलते हुए द्रविड़ एकादश 35 ओवर में 256 रन 5 विकेट खोकर बना पाए। टीम की ओर से मंगल यादव ने 114 रन तथा आनंद यादव ने नाबाद 101 रन की पारी खेली। कूडू की ओर से अविनाश और अमरजीत ने दो दो विकेट लिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago