किशनगंज जिला ए डिवीज़न क्रिकेट लीग के एकतरफा मुकाबले में ड्रीम 11 धरमगंज विजयी।

किशनगंज:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग सत्र 2022-23 ए डिवीजन का आज चौथा मैच ड्रीम 11 धरमगंज बनाम किंग्स इलेवन लोहारपट्टी के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें किंग्स इलेवन लोहार पट्टी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

और पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन बनाए जिसमें इरशादुल हक ने 45 रन एंव महबूब ने 27 रनों का योगदान दिया वहीं ड्रीम 11 धरमगंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिलन बैध ने चार विकेट एंव विपिन ने 3 विकेट हासिल किया।

135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी में ड्रीम 11 एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें शुभम ने 53 रन एंव अनुराग जैन ने 44 रनों का योगदान दिया वहीं किंग्स इलेवन लोहार पट्टी के ओर से गेंदबाजी करते हुए महबूब ने एक विकेट हासिल किया। 4 विकेट लेने वाले मिलन बैध को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैन ऑफ द मैच मिलन बैध को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीर रंजन ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे राणा नावेद एवं नवजैश स्कोरर थे दीपक। संयोजक थे गणेश साह।विर रंजन-संयुक्त सचिव जिला क्रिकेट संघ किशनगंज।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago