भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में हर्षराज के नाबाद अर्धशतक से भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन 8 विकेट जीती

भोजपुर: जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग में आज भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन बनाम सीएबी ग्रीन के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ |

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी ग्रीन की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए |नमन ने सर्वाधिक 57 रन ,शशांक ने 31 रन, विराट ने 21 रन और राहुल ने 17 रनों का योगदान किया |अतिरिक्त रनों की संख्या 19 रही| भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उत्तम ने सर्वाधिक तीन विकेट ,हिमांशु ने 2 विकेट, सुजीत और अविनाश ने एक-एक विकेट लिया |

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने 2 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया | हर्षराज ने शानदार सर्वाधिक नाबाद 82 रनों का योगदान किया |समीर सिन्हा ने 38 रन और निखिल तिवारी ने नाबाद 26 रनों का योगदान किया |हर्षराज की शानदार पारी की बदौलत भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया | सीएबी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आयुष और शशांक को एक-एक विकेट मिला| आज के मैन ऑफ द मैच भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के हर्षराज रहे|

आज के मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) सीनियर खिलाड़ी कुणाल पांडे, आकाश कुमार ,राजीव रंजन ,धीरज कुमार ,सीएबी ग्रीन के सचिव कुमार विजय कुमार ,मंगलम उपस्थित थे| कल का मैच जूनियर डिवीजन में भोजपुर पैंथर बनाम एवेंजर क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी|

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago