किशनगंज जिला लीग में ड्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब धरमगंज 36 रनों से विजयी।

किशनगंज 04 जनवरी:  किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 ए डिविजन का आज छठा मुकाबला ड्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब धरमगंज बनाम खगरा राइडर्स के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया

जिसमें ड्रीम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 173 रन बनाए जिसमें अनुराग जैन ने 75 रन एवं सुजय रंजन ने 32 रनों का योगदान दिया वही खगरा राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिजीत दास ने 4 विकेट एवं आजाद अंसारी ने दो विकेट हासिल किए ।

174 रनो का पीछा करने उतरी खगरा राइडर्स 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी जिसमें अविनाश यादव ने 38 रन एवं संजीव यादव ने 33 रनों का योगदान दिया वहीं ड्रीम इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूरजीत दास ने दो विकेट एवं विकास शर्मा ने दो विकेट हासिल किए शानदार बल्लेबाजी 75 रन बनाने वाले ड्रीम इलेवन के अनुराग जैन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

मैन ऑफ द मैच अनुराग जैन को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर सह संयोजक केडीसीए वीर रंजन ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे विक्की ठाकुर एवं वारिस अली स्कोरर मासूम।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago