रुबन कप भोजपुर जिला क्रिकेट सिनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में स्ट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब विजयी

भोजपुर 04 जनवरी: रुबन कप भोजपुर जिला सिनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच आज सुबह लिटिल चैंप्स क्रिकेट क्लब बनाम स्ट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 10 00 बजें से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव विध्या नंदन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

आज सुबह लिटिल चैंप्स क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया कप्तान का फैसला उनके बल्लेबाजों खरे नहीं उतरे उनकी पुरी टीम महज 115 रनों पर ही सिमट गई। लिटिल चैंप्स क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोहित कुमार सिंह ने 20 रन, अभिषेक ने 17 रन,अमन ने 15 रन,करण ने 12 रन,रिषभ ने 11 रनों का योगदान दिया। स्ट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रभात ने एक विकेट, समरेश ने तीन विकेट, मनीष ने दो विकेट, विपुल ने तीन विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीत हासिल किया। स्ट्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अजित ने 10 रन, जितेन्द्र ने 64 रनों का योगदान दिया। लिटिल चैंप्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित ने सर्वाधिक 4 विकेट, रोशन ने दो विकेट, रोहित, रोहित कुमार सिंह ने एक एक विकेट प्राप्त किया।

इस मैच के अम्पायर अमित और राकेश थे स्कोरर की भुमिका में अमृतेश थे।कल का मैच बिहिया क्रिकेट क्लब ब्लू बनाम भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के बीच सुबह महाराज कालेज में 9 00 बजे से खेला जाएगा इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के मिडिया प्रभारी कुमार विजय ने दी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago