मोतिहारी : ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे स्व. सत्यदेव प्रसाद मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग(पू.च.) के मैच आज मौसम के खराबी के कारण नही हो सका जिस कारण दोनों टीमो क्रमशः ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा और सरदार पटेल घोड़ासहन को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा।
ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप-ए के अंतर्गत होनेवाला यह आखिरी मुकाबला था।मौसम के मिजाज को देखते हुए डीसीए पैनल के अम्पायर बी जमा सिद्दकी व प्रकाश रंजन सिंह ने मैदान व पिच के निरीक्षण के उपरांत आज के मैच को रद्द करते हुए दोनों टीमो को 1-1 अंक दे दिया।साथ ही श्री गौतम ने बताया कि जल्द ही ग्रुप-बी के अंतर्गत होनेवाले लीग मुकाबलो की रूप-रेखा तैयार कर टाई-शीट प्रकाशित कर दिया जाएगा।
मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर फैसल गनी,गुलाब खान इत्यादि की उपस्थिति रही।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…