भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज बिहिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन बनाम उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच मैच प्रातः 10:00 जैन कॉलेज के मैदान पर शुरू हुआ |
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए | रूपम ने सर्वाधिक 54 रन, अभिषेक ने 21 रन, आदित्य ने 22 रन ,अर्जुन ने 29 रन और राजन ने 23 रनों का योगदान किया |अतिरिक्त रनों की संख्या 36 रही | उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने दो विकेट, प्रिंस और श्रीधर ने एक-एक विकेट लिये |
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी और 4 रनों के मामूली अंतर से अपने मैच को गवा दिया |उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन ने सर्वाधिक 46 रन ,आशुतोष ने 18 रन, विष्णु ने 19 रन और श्रीधर ने 26 रनों का योगदान किया| बिहिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्जुन ने सर्वाधिक 5 विकेट, सुशील ने 3 विकेट और राज ने 1 विकेट प्राप्त किए |
इस प्रकार बिहिया किकेट अकॅडमी ने रोमांचक मैच 4 रनों से जीत लिया |आज के मैच के मैन ऑफ द मैच अर्जुन रहे | आज के मैच के निर्णायक आदित्य आर्यन और आदित्य थे |स्कोरिंग समीर ने की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, स्टार फ्रेंड्स के सचिव, सीनियर खिलाड़ी जितेंद्र कुमार, धीरज कुमार ,अजीत कुमार, शुभम कुमार उपस्थित थे |
कल का मैच सीनियर डिवीजन में स्टूडेंट इलेवन ब्लू बनाम हाईटेक क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय ज्ञानू ने दी |
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…