किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2021-22 का आज दूसरा क्वार्टर फाइनल किंग्स ऑफ केपी बनाम मझिया क्रिकेट क्लब के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें किंग ओफ केपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए जिसमें नेहाल ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन एवं एहसान ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए वहीं मझिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए इकरामुल ने तीन विकेट एवं इम्तियाज नसर ने एक विकेट हासिल किए।
137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी में मझिया ने सभी विकेट खोकर मात्र 54 रन ही बना सकी जिसमे असरफ ने13 गेंदों का सामना कर 11 रन एवं अबरारउल हक ने 8 गेंदों का सामना कर 10 रन बनाए वहीं किंग्स ऑफ़ केपी की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहेब ने 5 विकेट एवं गुड्डू ने 2 विकेट हासिल किए 5 विकेट लेने वाले साहेब को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आज के मैच के अंपायर थे बंटी साह एंव नवजैस, स्कोरर थे दीपक ।कल बी डिवीजन का तीसरा क्वार्टर फाइनल एस वाई सी सी जूनियर बनाम यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के बीच होगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…