किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2023-24 ए डिवीजन का आज दसवां मुकाबला डुमरिया वॉरियर्स बनाम किंग स्टार कागजीया बस्ती के बीच 35-35 ओवरों का खेला गया। टॉस केडिसिए के संयुक्त सचिव विर रंजन ने उछाला।
टॉस जीतकर किंग स्टार ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाएं जिसमें तफसीर आलम ने 43 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके की मदद से 34 रन अजहर ने 56 गेंद का सामना करते हुए दो चौके की मदद से 27 रन के कैफ ने 17 गेंद का सामना करते हुए दो चौके एवं एक छक्के की मदद से 18 रन एवं तेहसीफ ने 21 गेंद का सामना करते हुए चार चौके की मदद से 18 रन बनाएं वहीं डुमरिया वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए विजय साह ने तीन विकेट एवं हसनैन राजेश संदीप और शब्बीर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डुमरिया वॉरियर्स 25.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें त्रिनयन सिंह ने 19 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके एवं तीन छक्के की मदद से 34 रन सुबीर ने 33 गेंद का सामना करते हुए चार चौके एवं दो छक्के की मदद से 31 रन इंद्रजीत पॉल ने 50 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके की मदद से तीस रन एवं शब्बीर आलम ने 25 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके की मदद से 25 रन बनाज। वही किंग स्टार कागजिया बस्ती की ओर से गेंदबाजी करते हुए हसनैन ने 3 विकेट एवं कबीर और इमरान ने दो-दो विकेट लिए।
3 विकेट लेने वाले डुमरिया वॉरियर्स के विजय साह को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच विजय शाह को प्योर99 वाटर के प्रोपराइटर परवेज आलम ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे नवजेश प्रतीक एवं अमित कुमार सोनू स्कोरर थे गौरव कुमार। संयोजक थे गणेश साह।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…