मधुबनी : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान और क्रिकेट संचालन समिति के द्वारा आयोजित किया जा रहा स्व. नीरज झा मेमोरियल अनुमंडल स्तरीय इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता बेलाही में हो रहा है।इस टूर्नामेंट का पाँचवा मैच 30 जनवरी को जयनगर बनाम फुलपरास के बीच खेला गया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए फुलपरास की टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 30 ओवर खेलते हुए 8 विकेट खोकर 250 रन बनाया। बल्लेबाजी में फुलपरास की ओर से राजकिशोर कृष्णा 7 रन, कैलाश यादव 67 रन, पिंटू कुमार 21 रन, अतुल कुमार 18 रन, दुलारचंद 1 रन, रंजन कुमार 18 रन, कृष्णा नाबाद 59 रन और आशुतोष सिंह 39 रन बनाये।गेंदबाजी में जयनगर टीम के गेंदबाज उज्ज्वल कुमार सिंह ने 65 रन देकर 1 विकेट, इरशाद वारसी 34 रन देकर 1 विकेट, प्रफुल्ल प्रभाकर 55 रन देकर 1 विकेट, विक्की यादव 17 रन देकर 1 विकेट, आकाश सिंह 42 रन देकर 1 विकेट और आशीष सिंह 25 रन देकर 3 विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जयनगर की टीम ने 30 ओवर में अपने 9 विकेट खोकर 213 रन बनाया। जयनगर की ओर से बल्लेबाजी में इरशाद वारसी 13 रन, रवि 11 रन, सिद्धार्थ सिंह 21 रन, प्रफुल्ल प्रभाकर 17 रन, आशीष सिंह 80 रन, सुमन सौरभ 17 रन, आर्यन अग्रवाल 8 रन, विक्की यादव 2 रन, उज्ज्वल कुमार सिंह 1 रन, आकाश सिंह नाबाद 10 रन और आशीष सिंह ने नाबाद 2 रन बनाये।फुलपरास की ओर से गेंदबाजी में दीपक ने 61 रन देकर 2 विकेट, कृष्णा ने 38 रन देकर 1 विकेट, अमरेन्द्र ने 29 रन देकर 2 विकेट और रंजन कुमार ने 36 रन देकर 4 विकेट लिया।ll
आज का मैन ऑफ द मैच फुलपरास के खिलाड़ी रंजन कुमार को बेलाही के प्रो जगदीश झा के हाथों कप प्रदान कर किया गया।आज के मैच के निर्णायक बिहार क्रिकेट संघ के अमरेंद्र कुमार पांडेय और प्रफुल्ल कुमार कर्ण थे। स्कोरर के रूप में विवेक कुमार, अनिल कुमार और कमेंटेटर के रूप में मुकेश कुमार थे।
मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के क्रिकेट संचालन समिति के संयोजक काली चरण ने बताया कि कल का मैच मधुबनी सदर बनाम झंझारपुर के बीच होगा।
मौके पर विजय कुमार झा भोला, सुमन कुमार झा, रमन जी, अनिल झा, अनिल कुमार सोनू, राहुल मेहता, जितेंद्र कुमार, मनीष, पंकज, अजय झा मुखिया, ललित झा, दिलीप झा आदि के अलावा बहुत सारे खेल प्रेमी मौजूद थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…