सहरसा : जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब एवं कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज के बीच खेला गया जिसमें इलेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार ने तौकीर के 52 रन (26 बॉल),दर्श के 45 रन (45 बॉल) एवं अविनाश के 18 रन (21 बॉल) की सहायता से 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाया जिसके जवाब में कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज ने करण के 20 रन (26 बॉल), मो सरफराज के 15 रन (23 बॉल),आरव के 14 रन (13 बॉल) की सहायता से 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सकी।इस प्रकार इलेवन स्टार ने कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज को 30 रनों से पराजित किया।
इलेवन स्टार की ओर से अविनाश ने 2 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट,कुणाल ने 5 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट,तौकीर ने 4 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया जबकि कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज की ओर से सौरव ने 5 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट,हर्ष ने 1 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट,सरफाज ने 5 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया। आज के मैच के अंपायर नीतीश कुमार एवं अभिषेक थे तथा स्कोरर हर्ष एवं अंकित थे।
आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, विश्वनाथ कुमार,नसीम आलम,सुनील कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार, सुमन कुमार झा इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अंकित,रौशन,बिट्टू,अमर ज्योति,रजनीश,शिवम,रहवर इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…