सचदेवा स्कूल टीम ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

नई दिल्ली : पीतमपुरा परमार्थ क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में आज 12वां लीग मैच खेला गया।

आज का मुकाबला रवि ब्रदर्स जूनियरस व सचदेवा पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें पहले टोस जीत कर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी रवि ब्रदर्स जूनियरस 26.2 ओवर में ही 166 रनों के स्कोर पर आल आउट तो हुई, लेकिन विरोधी को 166 रनों का लक्ष्य दिया।रवि ब्रदर्स जूनियरस टीम के अपराजित भाटी को आज का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।आज के मुख्य अतिथि रहे डॉक्टर नेहा वाधवा, संजू बारू व फिल्म जगत के विनोद चड्ढा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी पराजित सचदेवा पब्लिक स्कूल की टीम 24.4 ओवर में 124 रनों पर ही सिमट गई और रवि ब्रदर्स जूनियरस ने आज का मैच 42 रनों से जीत लिया।रवि ब्रदर्स जूनियरस टीम के उत्सव ने अपनी पारी खेलते हुए सर्वाधिक 67 रन बनाए वहीं अध्ययन नारंग ने 33,शाहिब व यश खत्री ने 12-12 रन बनाए, हर्षवर्धन भाटी ने 11, ध्रुव ने 5 और आर्यवीर ने 1रन का योगदान दिया।

सचदेवा पब्लिक स्कूल की टीम की तरफ से सिद्धांत जुनेजा ने सबसे अधिक 39 रनों की पारी खेली वहीं शिवम ने 24, विहान चौधरी ने 23, शुभम ने 20 और पार्थ सिंह ने 4 रनों का योगदान दिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago