मोतिहारी 09 जनवरी: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी सत्र 2021-22 में होनेवाले क्रिकेट लीग और अन्य गतिविधियों का आयोजन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया हैं।
ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल और जिला प्रशासन द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में आगामी 10 जनवरी 2022 से शरू होनेवाली क्रिकेट लीग को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
ज्ञात हो की वर्तमान सत्र 2021-22 में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा जूनियर डिवीजन और सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैचों के आयोजन के अलावे कुछ अन्य क्रिकेट गतिविधियों का भी आयोजन किया जाना था जिसकी शुभारंभ 10 जनवरी 2022 से स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर जूनियर क्रिकेट लीग से होनेवाली थी।
लेकिन कोविड प्रोटोकॉल व जिला प्रशासन के आदेश के मद्देनजर क्रिकेट लीग व अन्य गतिविधियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया हैं।आगे चलकर जिला प्रशासन से मिलने वाले निर्देश के अनुसार लीग मैच व अन्य गतिविधियों के कार्यक्रम तय किये जायेंगे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…