शिवहर 09 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में स्टार क्रिकेट क्लब ने सी पी एन को 42 रनों से हराया, कप्तान शिवम् बने प्लेयर ऑफ द मैच ।
आज सुबह स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और हर्षनंद के शानदार 38 रनों की बदौलत 25 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 129 रनों का स्कोर खङा किया । सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से सौरव ने 4 एवं दिव्य प्रकाश ने 2 विकेट प्राप्त किया ।
जबाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सी पी एन की टीम का कोई भी बल्लेबाज स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों के सामने अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका और पूरी टीम 21वें ओवर में 87 रनों पर ऑल आउट हो गई । स्टार की तरफ से कैप्टन शिवम् ने 3, कमलेश ने 2, आदित्य ने 2, रौशन और अखिलेश ने 1-1 विकेट प्राप्त किया ।
स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार गेंदबाजी ( 4 ओवर, 18 रन, 1 मेडेन, 3 विकेट) करने वाले गेंदबाज एवं टीम कैप्टन *शिवम* को *मैन ऑफ द मैच* का पुरस्कार दिया गया । लीग में इस दूसरी बङी जीत के साथ नॉक आउट राउंड में स्टार के पहुंचने की संभावना बढ़ गई है ।
कल इस लीग का अगला मैच भारती क्रिकेट क्लब एवं सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला जाएगा ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…