ईस्ट चम्पारण इंटर स्कूल:-कैम्ब्रिज स्कूल को हराकर इमैनुएल स्कूल पहुँचा सेमीफाइनल में।

Khelbihar.com

Motihari: चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल को 6 विकेट से हराकर इमैनुएल पब्लिक स्कूल ने सेमीफाइनल में जगह बना लिया हैं।

आज सुबह टॉस जीतकर पहले खेलते हुए कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल ने बल्लेबाज अंकित के 45 और अभिषेक के 19 रन के योगदान के बदौलत निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन का स्कोर खड़ा किया।इमैनुएल पब्लिक स्कूल के गेंदबाज राहुल ने 3 और अमन तथा ऋषभ ने 2-2 विकेट लिए।

मीले 115 रन के लक्ष्य को इमैनुएल की टीम ने आसानीपूर्वक 24 वे ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर मैच को 6 विकेट से जीत लिया।इमैनुएल के बल्लेबाज और मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी आकिब ने नाबाद 56 रन की पारी खेली जबकि ऋषभ ने भी नाबाद 22 रन का योगदान अपने टीम के लिए दिया।कैम्ब्रिज के तरफ से गेंदबाजी में राहुल और अभिषेक ने 1-1 विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स और एजाज स्पोर्ट्स के तरफ से संयुक्त रूप से दिया गया.मैच में स्टेट पैनल के वेदप्रकाश और मो कुदुस ने अम्पायर की भूमिका निभाई।स्कोरर की भूमिका में कुमार आर्यन रहे।

ज्ञात हो कि 27 जनवरी से 5 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 8 स्कूल की टीमें भाग ले रही हैं।साथ ही साथ इस टूर्नामेंट को अन्नपूर्णा परिवार,जी के स्पोर्ट्स, एजाज स्पोर्ट्स, विशाल स्पोर्ट्स, गैलेक्सी एजुकेशन पॉइंट,स्कूल यूनिफॉर्म सेंटर,यमी स्वीट्स प्रायोजित कर रहे हैं।

इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष सह एन सी ए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,मो आलमगीर,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा सहित सभी स्कूल के टीम प्रशिक्षक और खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

16 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

24 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago