लखीसराय फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता कल से।

Khelbihar.com

Patna:अनंत सिंह स्मृति “शतरंज,सबके लिए ” फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता कल से लखीसराय के टाउन हॉल में शुरू हो रही है। लखीसराय जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में 75 फिडे रेटेड खिलाड़ियों समेत कुल 165 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

9 चक्रों में खेली जानेवाली इस स्विस  प्रतियोगिता के प्रथम और द्वितीय चक्र कल खेले जाएंगे। प्रतियोगिता अंतराष्ट्रीय ऑर्बिटर अरविंद सिंह एवं फिडे ऑर्बिटर सूरज कुमार की देख रेख में संचालित होगी। कुल 51000/- रुपये की नगद इनामी राशि वाली इस रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में बिहार के अतिरिक्त पंजाब,हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, छतीसगढ़, उत्तरप्रदेश, झारखंड एवं प बंगाल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।


प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह साढ़े नौ बजे लखीसराय के पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री विनय कुमार मंडल,अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुरली प्रसाद सिंह,भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्री नीरज कुमार,एस डी पी ओ श्री रंजन कुमार एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री सुभाष चन्द्र लेंका होंगे।


प्रतियोगिता के सुचारू आयोजन हेतु लखीसराय जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश महतो , सचिव श्री संजय जायसवाल एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव सह  प्रतियोगिता के  मुख्य संयोजक श्री शिवप्रिय भारद्वाज ने हर सम्भव तैयारी किये जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि ठंड को ध्यान में रखते हुए बाहर से आनेवाले सभी खिलाड़ियों के रहने की बेहतर व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago