कराटे

पूर्वी चम्पारण जिला लीग : शैलेश की शतकीय पारी के बदौलत सरदार पटेल घोड़ासहन की बड़ी जीत

मोतिहारी : ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे स्व. सत्यदेव प्रसाद चौधरी मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग(पू.च.) मैच में सरदार पटेल घोड़ासहन क्रिकेट क्लब ने डिलाइट क्रिकेट क्लब रघुनाथपुर को 141 रन के बड़े अंतर से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी सरदार पटेल घोड़ासहन की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 3 विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।टीम के बल्लेबाज शैलेश ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 114 रन बनाए जबकि मोहित ने 40 रन और शुभम ने 30 रन बनाए।डिलाइट क्रिकेट क्लब रघुनाथपुर के गेंदबाज रौशन व सुरेंद्र को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य को हासिल करने उतरी डिलाइट क्रिकेट क्लब रघुनाथपुर की टीम बड़े स्कोर के दबाव में बिखर गई और 15.2 ओवर में सिर्फ 77 रन के स्कोर पर पूरी टीम सिमट गई।टीम के बल्लेबाजों में सिर्फ हिमांशु 36 रन और शुभम 11 रन ही कुछ संघर्ष कर सके।सरदार पटेल घोड़ासहन के गेंदबाज सौरव ने 4 विकेट लिए जबकि शुभम व आशीष को 2-2 विकेट मिला।

“मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार सरदार पटेल घोड़ासहन टीम के शतकवीर बल्लेबाज शैलेश को वी.के.एस.स्पोर्ट्स एकेडमी पटना के सौजन्य से रणजी खिलाड़ी सकीबुल गनी द्वारा दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल के मो. कुद्दुस और डीसीए एलीट पैनल के बी जमा सिद्दकी निभाया वही स्कोरर की भूमिका में मो.काजिम रहे।मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल का मुकाबला रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी और मोतिहारी क्रिकेट क्लब टीम के बीच खेला जाएगा।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,फैसल गनी,हिमांशु कुमार,महिला क्रिकेट खिलाड़ी रचना कुमारी इत्यादि की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago