पटना। पुणे में चल रहे वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के ग्रुप ई के मुकाबले में गुरुवार को हैदराबाद ने बिहार को 76 रन से हराया। इस मैच में बिहार की ओर केवल आर्या सेठ ने बेहतर प्रदर्शन किया। उसने चार विकेट चटकाये और नाबाद 19 रन बनाये।
पुणे के वीरांगना क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस हैदराबाद ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हैदराबाद की टीम 40.4 ओवर में 136 रन पर ऑल आउट हो गई। हैदराबाद की ओर सर्वाधिक 34 रन करांथी रेड्डी एन ने बनाये। बिहार की ओर से बेबी रोजी ने 10 रन देकर दो, आर्या सेठ ने 34 रन देकर 4, खुशी गुप्ता ने 30 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में बिहार की टीम 25.5 ओवर में 60 रन पर धराशाई हो गई। बिहार की ओर से दोहरे अंक में केवल आर्या सेठ प्रवेश कर पाईं। उन्होंने नाबाद 19 रन की पारी खेली। पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाली याशिता सिंह मात्र 8 रन बना कर पवेलियन लौट गईं। हैदराबाद की ओर से पलथया पार्वती ने 16 रन देकर 4 और यशश्री ने 19 रन देकर 3 विकेट चटकाये।बिहार का अगला मैच दस दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेला जायेगा।
हैदराबाद : 40.4 ओवर में 136 रन पर ऑल आउट संध्या 16, अनिका कुमार सेन 23, पूजाश्री 24, करांथी रेड्डी 34, अतिरिक्त 18, विकेट— बेबी रोजी 2/10, आर्या सेठ 4/34, वैदही यादव 1/24,खुशी गुप्ता 2/30
बिहार : 25.5 ओवर में 60 रन पर ऑल आउट आर्या सेठ नाबाद 19, अतिरिक्त 11 रन, यशश्री 3/19,करांथी रेड्डी 1/10, पालथया पार्वती 4/16, कवैश्नवी 1/5
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…