मोतिहारी : ईस्ट चम्पारण हेमन टीम का दो-दिवसीय कंडीशनिंग कैम्प स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर शुरू हो गया।टीम के लिए चयनित 17 खिलाड़ी और 5 स्टैंड-बाई खिलाड़ी सहित 22 खिलाड़ियों ने एन. सी.ए. लेवल ए कोच सह वरिष्ठ खिलाड़ी मनोज कनौजिया के देख-रेख में फिटनेस पर खूब पसीना बहाया।
टीम कोच मनोज कनौजिया ने सभी खिलाड़ियों को सबसे अधिक फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बल्लेबाजों और गेंदबाजों को भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए।टीम के लिए चयनित विकेटकीपेर्स को भी उन्हने विकेटकीपिंग से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि दो-दिवसीय कैम्प के बाद पू.चम्पारण 17 सदस्यीय हेमन टीम टीम कोच मनोज कनौजिया और टीम मैनेजर राशिद जमाल खान के साथ 25 मार्च को वैशाली के लिए रवाना होगी।26 मार्च को पू.चम्पारण की टीम अपने पहले मुकाबले में सिवान से भिडेंगी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…