बेगूसराय 23 मार्च: बेगूसराय शहर के अनुपम रेस्टोरेंट में बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में प्रेस वार्ता किया गया। प्रेस वार्ता कर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन ने बताया की बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी का सेंट्रल जोन के मुकाबले गांधी स्टेडियम में दिनांक 25 मार्च से 3 अप्रैल तक खेले जाएंगे।
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन ने बताया कि सेंट्रल जोन के संयोजक मृत्युंजय कुमार वीरेश को बनाया गया है जिनके संयोजन में यह हेमन ट्रॉफी का सेंट्रल जोन का मैच का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर सेंट्रल जोन के संयोजक मृत्युंजय कुमार वीरेश ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा कोरोना काल के बाद फिर से बिहार क्रिकेट संघ ने घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पूरे बिहार में 25 मार्च से करने जा रही है.
यह हेमन ट्रॉफी जो बिहार क्रिकेट संघ के सबसे उच्च स्तरीय घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट होता है जिसमें खिलाड़ी खेलने के बाद परफॉर्मेंस करने के बाद सीधे रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेते है वीरेश ने बताया कि बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित होने वाली है हेमन ट्रॉफी जो बिहार के 8 जोन में बांटा गया है।
वेस्ट जोन का मुकाबला वैशाली में होगा मगध जोन का मुकाबला गया में होगा अंगिका जोन का मुकाबला भागलपुर में होगा पाटलिपुत्र जोन का जहानाबाद में होगा मिथिला जोन का मुकाबला दरभंगा में होगा सेंट्रल जोन का मुकाबला बेगूसराय में होगा सीमांचल जोन का पूर्णिया में होगा शाहाबाद जोन का मुकाबला कैमूर में होगा।
इस तरह बिहार क्रिकेट संघ ने 8 जोन में इस हेमन ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है सेंट्रल जोन में बेगूसराय के अलावा सहरसा सुपौल खगरिया और समस्तीपुर की टीम में शामिल है जिसका आयोजन बेगूसराय गांधी स्टेडियम में 25 मार्च से लेकर 3 अप्रैल तक सभी लीग मैच खेले जाएंगे जिसको लेकर एक अच्छे टर्फ विकेट का निर्माण कराया गया.
इस आयोजन को लेकर सारी तैयारी पूरी हो गई है पूरे गांधी स्टेडियम के मैदान समतलीकरण कर दिया गया है सभी तैयारी पूरी कर ली गई है!
इस प्रेस वार्ता में बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन सेंट्रल जोन के संयोजक मृत्युंजय कुमार वीरेश राजीव रंजन कक्कू कोषाध्यक्ष अमित कुमार मीडिया प्रभारी विवेक कुमार मौजूद थे
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…