कटिहार : कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजितडिवीजन-बी नोक आउट 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का पहला मैच बलरामपुर बनाम एल.डब्लू.सी के बिच खेला गया।
सुबह टॉस एल.डब्लू.सी के कप्तान आशीष रॉय ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन बनाये जिसके प्रमुख स्कोरर सत्यम ने 35 गेंदों में 30 पार्थ 20 गेंदों में 28 रन जबकि अनिकेत ने 18 गेंदों में 16 रन बनाये। गेंदबाज़ी में बलरामपुर के सरफ़राज़ अशरफ ने 36/3 और अक्षय कुमार ने 24/3 विकेट चटकाए !
लक्ष्य का पीछा करने उतरे बलरामपुर के सलामी बल्लेबाज़ सब्यसाची ने शानदार 51 रन 47 गेंदों में ठोक डाले जबकि सरफ़राज़ अशरफ ने 11 गेंदों में 23 रन बनाये इसके अलावा अशरफ अली 14 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहें ! बलरामपुर ने 17.3 ओवर में 5 विकेट से मैच आसानी से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले सरफ़राज़ अशरफ को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी घोषित किया गया। गेंदबाज़ी में एल.डब्लू.सी के अमन न 32/3 विकेट लिए जबकि पार्थ और विकास को 1-1 सफलता मिली। निर्णायक की भूमिका मैच में सुमावो घोष टॉमपी और बदरे आलम खान थे जबकि स्कोरिंग सिद्धांत सिंह ने की।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…