कराटे

हेमन ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा ईस्ट चंपारण, भागलपुर भी विजयी

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के घरेलू टूर्नामेंट हेमन ट्रॉफी सत्र 2022 -23 का आज क्वार्टर फाइनल मुकाबला राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेला गया। जबकि भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में भागलपुर और मुंगेर के बीच मुकाबला खेला गया।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि आज खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबला में चार खिलाड़ी मंगल महरुर, सकीबुल गनी ने जबकि लीग मुकाबला में सूर्यवंश और कुमार गौरव राज ने शतक जमाया।

राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में आज पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला गया और ईस्ट चंपारण के बीच खेला गया।जिसे पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम ने मंगल महरुर के 131 रन के शतकीय प्रहार के बाद रंजन राज के 95 रन की उपयोगी पारी के सहारे निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 262 रन का स्कोर खड़ा किया और ईस्ट चंपारण के सामने जीत के लिए 263 रनों का लक्ष्य रखा।ईस्ट चंपारण के गेंदबाज फैसल गनी और टुन्ना कुमार ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट चंपारण के बल्लेबाज सकीबुल गनी ने नाबाद 172 रन की शतकीय पारी खेलते हुए 48.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर टीम को विजयी लक्ष्य तक पहुंचाया और ईस्ट चंपारण की टीम को सेमी फाइनल में जगह सुनिश्चित कर डाली।गया के गेंदबाज निक्कू सिंह को सर्वाधिक दो सफलता जबकि गौरव और गौतम को एक-एक सफलता हाथ लगी।

वहीं आज भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में भागलपुर और मुंगेर के बीच लीग मुकाबला खेला गया।जिसमें भागलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यवंश के नाबाद 173 रन और कुमार गौरव राज के नाबाद 103 रन के शतकीय प्रहार से निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 344 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और मुंगेर के सामने जीत के लिए 345 रनों का लक्ष्य रखा।मुंगेर के गेंदबाज प्रशांत कुमार यदुवंशी को सर्वाधिक दो सफलता हाथ लगी।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की पूरी टीम 45 ओवर में केवल 135 रन पर घुटने टेक दिए । जिसमें मुंगेर के बल्लेबाज पवन और शुभम ने सर्वाधिक 21-21रनों का योगदान दिया और भागलपुर की टीम ने मुंगेर को 209 रनों के विशाल अंतर से रौंद डाला।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago