ईस्ट जोन बास्केटबॉल टूर्नामेंट: पश्चिम बंगाल की महिला टीम ने उत्तराखंड व झारखंड पर दर्ज की जीत

पटना: राजधानी पटना के पाटलीपुत्रा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे 72वीं राष्ट्रीय सीनियर नेशनल ईस्ट जोन बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बिहार की महिला टीम को रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा कांटे की टक्कर में बिहार को ओड़िशा ने 72-56 से हराया। बिहार के लिए रीति ने 21 अंक तो विजेता टीम के लिए लिप्रा ने 34 अंक प्राप्त किए।

इससे पहले बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज कुमार राज ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की।
इससे पहले उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल के बीच खेले गए महिला वर्ग के मुकाबले में बंगाल ने 76—43 से उत्तराखंड को हराया। उत्तराखंड के लिए प्रियंका ने 12, सरिता ने 6 अंक बनाए। तो वहीं पश्चिम बंगाल की मेद्या ने 14, किरण ने 10 और नेहा ने 13 अंक बनाए।

रविवार को खेले गए दिन के मैच में झारखंड की महिला टीम पर पश्चिम बंगाल की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। बंगाल ने अंजना के 12 व पॉल्मी के 10 अंक की मदद से 72—24 के अंतर से हराया। झारखंड के लिए रिचा ने 7 व जया ने 6 अंक हासिल किए। वहीं बिहार को उत्तर प्रदेश ने 77—36 के अंतर से हराया। बिहार के लिए जहां दीपशिखा ने 15, राधा ने 8 अंक हासिल किए। जबकि विजेता टीम की राखी ने 21 व अश्वथी ने 9 अंक अर्जित किए।

समाचार लिखे जाने तक पुरूष वर्ग के संमीफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। वहीं आयोजन सचिव विनय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार की शाम चार बजे होगा। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विनोद कुमार गुंजियाल, निदेशक, कला संस्कृति व युवा विभाग, डॉ रंजीत सिंह, निदेशक पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार सह अध्यक्ष बास्केटबॉल एसोसिएशन आफ बिहार व पंकज कुमार राज, निदेशक सह सचिव, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण होंगे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago