सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ की बैठक संपन्न, क्लब एवं खिलाड़ियों का निबंधन 10नवंबर तक

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ की एक बैठक श्री संजय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हेलेंस स्कूल डुमरा में अपराहन 2:00 बजे से हुई सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सत्र सत्र 22 _23 के लिए क्लब ए वं खिलाड़ियों का निबंधन 10 नंबर 22 के अपराहन 4:00 बजे तक होगा साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि 10 वां इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग का 15 नवंबर से जानकी स्टेडियम डुमरामें कराया जाएगा।

इंटर स्कूल में भाग लेने वाले टीम अपना निबंधन क्लब के प्रतिनिधि श्री अमित कुमार के पास एक 10 नवम्बर 22 तक 6500/निबंधन शुल्क कासीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के अकाउंट में बैंक ड्राफ्ट अथवा चेक के माध्यम से कर सकते हैं इस सत्र का लीग मैच माह जनवरी 23 एवं नॉकआउट प्रतियोगिता माह दिसंबर 22में कराया जाएगा।

इंटर स्कूल प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ियों का एक कोचिंग कैंप भी लगाने का निर्णय लिया गया है स्कूल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1 सितंबर 2004 के बाद हुआ हो इस बैठक में संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह सचिव ज्ञान प्रकाश उपाध्यक्ष राजीव कुमार कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल संयुक्त सचिव बैजू पटेल क्लब के प्रतिनिधि अमित कुमार एवं प्लेयर प्रतिनिधि नेहा सिंह के अलावे प्रोफेसर नीरज मनोज कुमार सिंह श्याम किशोर प्रसाद पंकज कुमार सिंह विवेक मिश्रा बीके मिश्रा विनय कुमार प्रशांत कुमार रंजन किशोर उपस्थित रहे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago