लातेहार प्रीमियर लीग में लातेहार फाइटर व लातेहार बुल्स विजयी

  • लातेहार फाइटर ने लातेहार रॉयल्स को 1विकेट से हराया
  • लातेहार फाइटर के धीरेंद्र सर्वार बने मेन ऑफ़ द मैच
  • दूसरा मैच में लातेहार बुल्स ने लातेहार इंडियन को 5 विकेट से हराया
  • लातेहार बुल्स के दीपक कुमार बने मेन ऑफ़ द मैच

लातेहार। लातेहार प्रीमियर लीग के छठे दिन का पहला मैच लातेहार बुल्स ताथा लातेहार रॉयल्स के बीच खेला गया । जहां लातेहार रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 140 रन बनाए । जिसमे शुभम कुमार नाबाद 43 , आनंद सिंह 26 ताथा न्यूटन आनंद 27 रन का योगदान दिया । लातेहार फाइटर की ओर से धीरेंद्र सुरावार 3 , उज्ज्वल ताथा प्रिंस ने दो दो विकेट चटकाए ।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार फाइटर ने 20 वेओवर में ही 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाकर मैच को जीत लिया । लातेहार रॉयल्स की ओर से राहुल ताथा प्रभात सिंह ने दो दो विकेट लेने में सफल रहे । मेन ऑफ़ द मैच लातेहार फाइटर के धीरेंद्र सिंह सूरवार के को चुना गया । मैच के अंपायर श्रवण माहलि ताथा अजय कुमार साहू थे जबकि स्कोरिंग लवकुश कुमार ने किया ।

वही दूसरा मैच लातेहार इंडियन ताथा लातेहार बुल्स के बीच खेला गया । जहां लातेहार इंडियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी । जिसमें अमन सोनी 39 ताथा जयदेव 21रन का योगदान दिया । लातेहार बुल्स की ओर से दीपक कुमार 3 , राजन ताथा आशुतोष ने दो दो चटकाए ।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार बुल्स ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच को जीत लिया । । जिसमे कुमार आस्तिक 52, दीपक कुमार 34 रन का योगदान दिया । लातेहार इंडियन की ओर से विकास पांडेय ने 3 विकेट चटकाए । वही मेन ऑफ़ द मैच लातेहार बुल्सके दीपक कुमार गुप्ता को चुना गया ।

मैच के अंपायर अंकित गौरव ताथा विभाष थे जबकि प्रियांशु चौबे ने किया । मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , जितेंद्र कुमार , प्रतीक आनंद , नीरज सिन्हा , संतोष पाण्डेय ,कामरान समेत सैकड़ों दर्शक ताथा खिलाड़ी उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

6 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago