कराटे

72वी ईस्ट जोन सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चौंपियनशिप में पश्चिम बंगाल ओवरआल विजेता

पटना : राजधानी पटना स्थित पाटलीपुत्रा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित 72वीं ईस्ट जोन सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में महिला व पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर पश्चिम बंगाल ओवरआल विजेता बना। राउंड रॉबिन पद्धति से जहां पश्चिम बंगाल की महिला टीम को विजेता घोषित किया गया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बंगाल ने उत्तराखंड को 52-73 से हराया।

विजेता टीम की ओर से रघु एस ने 32 व हरीश ने 7 अंक जबकि उत्तराखंड के लिए अमनदीप एस ने 16 व केशव सिंह ने 7 अंक हासिल किए। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में मेजबान बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश व अंडमान निकोबार की टीम के करीब 250 खिलाड़ियों व आफिशियल ने भाग लिया।

इधर दिन के समय में खेले गए तीसरे व चौथे स्थान के लिए महिला वर्ग के मुकाबले में 58—32 से उत्तराखंड को हराकर बिहार चौथे स्थान पर रही। बिहार की ओर से राधा गोड़ ने 19 व रीतू ने 10, जबकि उत्तराखंड के लिए आरती ने 12 अंक प्राप्त किए। जबकि दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश व तीसरे स्थान पर ओड़िशा की टीम रही।

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि कला, संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय, व अति विशिष्ट अतिथि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद कुमार गुंजियाल, निदेशक, कला संस्कृति व युवा विभाग, पंकज कुमार राज, निदेशक सह सचिव, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, रामचंद्र राव, महाप्रबंधक वित्त, भारत संचार निगम लिमिटेड व उत्तराखंड टीम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व अर्जुना अवार्ड से सम्मानित विशेष भृगवंशी रहे।

इससे पहले अतिथियों का स्वागत बास्केटबॉल एसोसिएशन आफ बिहार के सचिव सुशील कुमार ने शॉल व मोमेंटो भेंटकर किया। वहीं मंच का संचालन व सभी के प्रति आभार आयोजन सचिव विनय कुमार ने किया।

बाहर की टीमों से खेल रहे बिहारी जल्द घर करें वापसी: रविंद्रन शंकरण

समापन समारोह पर बतौर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने बाहर की टीमों में खेल रहे बिहारियों को अविंलंब घर वापसी करने को कहा। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के दौरान जैसे ही पत्ता चला की विजेता टीम ​पश्चिम बंगाल की दोनों टीमों में कई खिलाड़ी बिहार के हैं उन्होंने तुरंत खेल मंत्री के समक्ष बास्केटबॉल एसोसिएशन आफ बिहार के सचिव सुशील कुमार को इन खिलाड़ियों को घर वापसी कराने के लिए अनुरोध किया।

उन्होंने साफ कहा कि अब बारी बिहार की है किसी भी किम्मत पर हम अपने अच्छे खिलाड़ियों को खोना नहीं चाहते। उन्हें हर सुविधा प्रदान की जाएगी। वहीं खेल मंत्री ने भी खिलाड़ियों व राज्य में खेल के विकास के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

20 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago