कराटे

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग मैच में जूलियन क्रिकेट क्लब रेड की आसान जीत

मोतिहारी : स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर जिला क्रिकेट लीग दूसरे चरण( डिविजन-A पूल-A) के मैच में जूलियन क्रिकेट क्लब रेड ने चन्द्रशेखर आजाद क्रिकेट क्लब रेड को 64 रन के अंतर से हराकर आसान जीत दर्ज किया।

टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी जूलियन क्रिकेट क्लब रेड की टीम निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में 168/7 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।टीम की ओर से बल्लेबाजी में बल्लेबाज मो.मुनाफ(53 रन) कप्तान रेयान आलम(40 रन),आसिफ मुस्तफा(17* रन) और प्रियांशु व चंदन ने (11-11 रन) बनाए।अतिरिक्त के रूप में टीम को 22 रन मिले। चन्द्रशेखर आजाद क्रिकेट क्लब रेड के गेंदबाज अनीश सिंह व सौरव सिंह ने 3-3 विकेट लिया जबकि एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चन्द्रशेखर आज़ाद क्रिकेट क्लब रेड की शुरुआत अच्छी नही रही।बड़े स्कोर के दबाव में टीम की बल्लेबाजी बिखर गई।चन्द्रशेखर आजाद क्रिकेट क्लब रेड की पूरी टीम 21.3 ओवर में 104/10 रन के स्कोर पर सिमट गई।टीम की ओर से बल्लेबाज सौरव सिंह(25 रन),आशीष सिंह(20 रन) और आकाश कुमार(10 रन) ही दहाई का स्कोर बना सके।जूलियन क्रिकेट क्लब रेड के गेंदबाज अब्दुल ग़ालिब खान ने 4 विकेट,रैयान आलम ने 2 विकेट और आसिफ मूस्तफा,चंदन व अभिषेक ने 1-1 विकेट लिया जबकि एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जूलियन क्रिकेट क्लब रेड के खिलाड़ी रैयान आलम को वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के सौजन्य से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल के बी जमा सिद्दकी व प्रकाश रंजन सिंह रहे वही स्कोरर की भूमिका निखिल कुमार सिंह ने निभाया।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल का पहला मुकाबला ग्राउंड-1 पर कनौजिया क्रिकेट एकेडमी और हॉक्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा वही ग्राउंड-3 पर दूसरे मुकाबले में रॉयल क्रिकेट एकेडमी रक्सौल और विजयी क्रिकेट क्लब ढाका की टीम आमने-सामने होंगी।

मौके पर जिला क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन सुरेंद्र पांडेय, सदस्य मो.आलम,वेदप्रकाश,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,गुलाब खान,नवीन कुमार, अरमान खान इत्यादि की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago