सरायकेला 17 दिसंबर: सरायकेला जिला संघ आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के ए डिवीजन लीग का छठवां मुकाबला खेला गया । यह मुकाबला आदित्यपुर क्रिकेट क्लब बनाम एलीट 11 के बीच असंगी ग्राउंड , आदित्यपुर में खेला गया ।
यह मैच 40 ओवरों का था जिसमें की एलीट 11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी चुनी । इसके पश्चात पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्यपुर क्रिकेट क्लब की टीम 23.1 ओवर्स में मात्र 74 रनों पर ध्वस्त हो गई । इसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई एलिट 11 की टीम ने 9.3 ओवर में मात्र 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया ।
आदित्यपुर क्रिकेट क्लब की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए अपूर्व कुमार ने 14 रन और अभिषेक कुमार ठाकुर ने 10 रनों की पारी खेली । वही एलीट 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवांग ने 3 विकेट , निखिल तिवारी ने 2 विकेट , तन्मय ने 2 विकेट , ऋषव राय ने 2 विकेट और नीतीश ने 1 विकेट हासिल किए ।
वही एलीट 11 की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अतुल राय ने 29 रन , ऋषव राय ने नाबाद 24 रन और अवनीश ने नाबाद 16 रनों की पारी खेली। वही आदित्यपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए केवल चैतन्य कुमार ने 1 विकेट हासिल किए ।
आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एलीट 11 के ऋषव राय को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए 6 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाएं एवं 2 विकेट चटकाए। आज के मैच के अंपायर चेतन सिंह और खोकन थे और स्कोरर हिमेश थे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…