किशनगंज जिला बी डिवीजन लीग के रोमांचक मुकाबले में सनराइज जूनियर 1 विकेट से विजयी

किशनगंज 17 दिसंबर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 बी डिवीजन का आज 25 वां मैच सनराइज जूनियर बनाम अल फतह किंग क्रिकेट क्लब के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें सनराइज जुनियर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अल फतह ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए जिसमें सद्दाम ने 34 रन तोहिद ने 17 रन का योगदान दिया वहीं सनराइज जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिथुन ने 3 विकेट एवं अकबर ने दो विकेट हासिल किए

121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज जूनियर ने 19.1 एक ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर जीत दर्ज की जिसमें सोहेल ने 51 रन एवं संजय कुमार ने 19 रन का योगदान दिया वही अल फतह किंग क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए नासिर ने तीन विकेट एवं अजर हसन ने दो विकेट हासिल किए

शानदार बल्लेबाजी 51 रन एवं 2 विकेट लेने वाले सोहेल को मैन ऑफ द मैच करार दिया गया मैन ऑफ द मैच सोहेल को जिले के सीनियर खिलाड़ी राणा नावेद ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे साकिब अंसारी एवं सूरज मंडल स्कोरर गुल फराज ग्राउंड में हैबिट ,संयोजक वीर रंजन.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago