बक्सर 14 मार्च: बक्सर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में एस बी एस क्रिकेट एकेडमी ने बॉयस क्रिकेट क्लब को आसानी से 5 विकेट से पराजित कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बॉयज क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 16.3 ओवर में 143 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें आदित्य चौबे ने सर्वाधिक 36 रन,अभिषेक मिश्रा ने 19, ऋषभ ने 14 तथा विवेक कुमार ने 11 रनों का योगदान मुख्य रूप से किया। शेष बल्लेबाज सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। अतिरिक्त रनों की संख्या 50 थी। एस बी एस क्रिकेट एकेडमी की तरफ से मंटू ने तीन जबकि श्याम एवं आदर्श ने दो-दो तथा सूर्या ने एक विकेट प्राप्त किया। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
144 रनों के आसान लक्ष्य को एस बी एस क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने 5 विकेट की छाती पर 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। जिसमें केशव ने सर्वाधिक 48 रनों का योगदान किया। इसके अलावा शिवम सिंह ने 36,सतीश ने नाबाद 12 रन बनाया। जबकि अतिरिक्त के रूप में 32 रन बने। बॉयज क्रिकेट क्लब की तरफ से विवेक ने दो जबकि आदित्य, गोलू तथा अमन अफरीदी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।इस प्रकार एस बी एस क्रिकेट एकेडमी ने मैच 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।
मैच में अंपायर मृत्युंजय गोस्वामी तथा विक्रम कुमार थे जबकि पूरा जावेद अली थे। मैच के दौरान कई सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों के अलावा काफी संख्या में दर्शक भी मौजूद थे। कल का मैच डुमराव क्रिकेट एकेडमी तथा एस बी एस क्रिकेट एकेडमी के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर खेला जाएगा
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…