कराटे

कैमूर जिला लीग में कैमूर ब्लू ने लगाई जीत की हैट्रिक

कैमूर 14 मार्च: कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14 प्रतिभा खोज लीग के अंतर्गत कैमूर ब्लू का मुकाबला कैमूर येलो से हुआ जिसमें कैमूर ब्लू ने कैमूर येलो को एकतरफा मुकाबले में 76 रनो से हरा दिया।

सुबह टास येलो के कप्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए ब्लू ने आसिफ 53 और अनुभव 51 के अर्धशतकीय पारी व चंदू के ताबड़तोड़ 22 तथा रितिक के उपयोगी 17 रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 197 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, येलो के गेंदबाज अंकित ने 4, मंजीत ने 3 और प्रशांत- पवन ने 2-2 विकेट हासिल किया।।

197 रनो का पिछा करने उतरे येलो के बल्लेबाज ब्लू की कसी हुईं गेंदबाजी के सामने से शुरू से ही दबाव में नजर आये और पुरे 30 ओवर खेलकर 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 121 रन ही बना पाये जिसमें संकल्प 22, विवेक 12 और अभिषेक ने 10 रन बनाये, ब्लू के गेंदबाज अनुभव ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 3 विकेट झटके, सुर्यांश ने 2 और कप्तान दिव्यांशु ने 1 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुभव को आलराउंड प्रदर्शन के लिये दोनो अंपायरों सौरव जायसवाल व सन्नी सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया, स्कोरिंग प्रियांशु यादव ने किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

13 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

21 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago