किशनगंज 14 मार्च: जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लीग 2019-20 के कुछ मैच करोना महामारी के वजह से लगे लॉकडाउन के कारण नहीं हो पाया था उन बचे हुए मैचों में से आज ए डिवीजन का सेमीफाइनल गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर बनाम लोहार पट्टी क्रिकेट क्लब सीनियर के बीच 25 25 ओवरों का खेला गया।।
जिसमें गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए जिसमें परवेज आलम ने 56 रन एवं कैसर आलम ने 50 रनों का योगदान दिया वहीं लोहार पट्टी सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अब्बू सलीम ने तीन विकेट एवं इरशादुल हक ने 2 विकेट हासिल किए ।।
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहार पट्टी सीनियर की टीम 18.5 ओवर मे 9 विकेट (एक बल्लेबाज retired hurt )के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी जिसमें महबूब ने53 रन एवं अविनाश ने 21 रन का योगदान दिया गाड़ीवान सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कैसर आलम ने चार विकेट एवं परवेज आलम ने तीन विकेट हासिल किए ऑलराउंड परफॉर्मेंस 50 रन एवं चार विकेट लेने वाले कैसर आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया इस मैच के अंपायर थे गणेश शाह एवं नीरज सिंह स्कोरर आसिफ आलम ।संयोजक विर रंजन।।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…