मोतिहारी 10 मार्च: स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 पर हेमन ट्रायल के दूसरे दिन चयनकर्ता वरिष्ठ खिलाड़ी रामप्रकाश सिन्हा, संजय कुमार टुन्ना,प्रीतेश रंजन(मीडिया प्रभारी) के सामने खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। ट्रायल के दूसरे दिन भी 40 खिलाड़ियों ने पूरे दम खम से अपनी प्रतिभा को दिखाया।
ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि चार-दिवसीय चयन-प्रक्रिया का आज दूसरा दिन था।इसी तरह कल और परसो भो 40-40 खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेंगे।वही आज ट्रायल के कन्वेनर और जी.के.स्पोर्ट्स के सीएमडी गुलाब खान ने रणजी रिकॉर्डधारी खिलाड़ी सकिबुल गनी को उत्कृष्ट कोटि का बल्ला देकर उन्हें सम्मानित किया।साथ मे वरिष्ठ खिलाड़ी और टूर्नामेंट कन्वेनर राशिद जमाल खान की भी उपस्थित रही।
मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया,अनुशासन समिति अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र बाबा,गौरव कुमार सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…