वैशाली जिला क्रिकेट लीग में संजय नाबाद अर्धशतक से प्रियदर्शन फाउंडेशन विजयी

वैशाली 10 मार्च: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे हैं रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग का आज का मैच प्रियदर्शी फाउंडेशन और जंदाहा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जंदाहा क्रिकेट एकेडमी का शुरुआत अच्छी नहीं रही । 48 रन पर ही 3 विकेट खो दिए । मध्यक्रम के बल्लेबाज सनी 47 रन और अमजद 40 रन ने टीम को संभाला । दोनों बल्लेबाज रन आउट हुए । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद विकेट का पतन फिर शुरू हो गया ।

पूरी टीम 30 ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । प्रियदर्शी फाउंडेशन के तरफ से सूरज 3 विकेट , चंदन 3 विकेट , उत्सव 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रियदर्शन फाउंडेशन का शुरूआत अच्छी नहीं रही । सलामी बल्लेबाज गौतम 11 रन और ईशान 0 रन बनाकर आउट हो गए । उसके बाद संजय त्रिवेदी 64* रन और उत्सव 47* रन के पारी के बदौलत 24 ओवर मै 188/3 रन बनाकर आसानी से जीत दर्ज कर ली । जंदाहा क्रिकेट एकेडमी के शिवम झा 3 विकेट लिए । प्रियदर्शी फाउंडेशन के सूरज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

6 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

7 hours ago