कराटे

सीएबी और गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी शगुनी राय अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

पटना 10 मार्च: राजधानी से सटे नेउरा स्थित अंशुल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे शगुनी राय मेमोरियल प्राइज मनी अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैचों में सीएबी और गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की। इस जीत के बाद दोनों टीमें ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।सीएबी ने एमएस सीसी को 5 विकेट से जबकि गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी ने एनकेआर क्रिकेट एकेडमी को भी पांच विकेट से हराया।

पहले मैच में टॉस एमएस सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 23.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 153 रन बनाये। जवाब में सीएबी ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सूर्यवंश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मैच में एनकेआर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 रन बनाये। जवाब में गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी की 21.1 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। राजू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनोज विद्यार्थी ने दिया।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
एमएस सीसी : 23.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 153 रन, रितविज 38 रन, आदर्श 19 रन, अभिनीत 18 रन, अतिरिक्त 7 सूर्यवंश 4/34,पंकज 3/19, अनुराग 2/14
सीएबी : 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन (19.4 ओवर) आदर्श 50 रन, गोविंद 42 रन, पंकज 15 रन, जीत 3/30, सन्नी 1/25, विक्की 1/27

दूसरा मैच
एनकेआर क्रिकेट एकेडमी : 24 ओवर में 149 रन पर ऑल आउट अमन 70 रन, हर्ष 24 रन, शहबाज 9 रन, अतिरिक्त 19 रन, साहिल 3/32, राजू 3/25,मौसम 2/13
गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी : 21.1 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन, बिट्टू 31 रन, प्रवीण 30 रन, अनुराग 28 रन, अतिरिक्त 9 रन,कुमार पंकज 2/25, शिवम 1/30, मो कैफ 1/42

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

3 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

22 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago