किशनगंज जिला क्रिकेट लीग में हलीम चौक फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 34 रनों से जीती

किशनगंज 10 मार्च: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 ए डीवीजन का आज तीसवां मुकाबला हलीम चौक फ्रेंडश क्लब बनाम रेलवे कॉलोनी क्लब ठाकुरगंज के बीच खेला गया जिसमें हलिम चौक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए जिसमें जुल्फिकार ने नाबाद 41 रन एवं माजिद में 36 रनों का योगदान दिया वही ठाकुरगंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुड्डू साह एक विकेट एवं जीवन मलिक ने एक विकेट हासिल किया।

153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे कॉलोनी ठाकुरगंज 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी जिसमें दिलीप सहनी ने नाबाद 44 रन एवं राहुल कुमार ने 13 रन का योगदान दिया वहीं हलीम चौक की ओर से गेंदबाजी करते हुए जुल्फिकार ने तीन विकेट एवं मिराज ने एक विकेट हासिल किया 41 रन एवं 3 विकेट लेने वाले जुल्फिकार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैन ऑफ द मैच जुल्फिकार को सीनियर खिलाड़ी विवेक ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे फैजल खान एवं तारकेश्वर पोद्दार वही स्कोरिंग माशूक आलम ने की ।संयोजक गणेश साह।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago