कराटे

अंशुल और सरदार पटेल के बीच फाइनल कल

पटना 23 मार्च: गोलघर मीडिया वेंचर्स द्वारा आयोजित कुसुमराज मनीअम कप अंतर स्कूल अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच कल अंशुल एकेडमी और सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा।

कुसुमराज मनीअम पब्लिक स्कूल मोरियावां (विक्रम) द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में अरुण एवं हर्षित की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी रेड को 55 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

मोइनुल हक स्टेडियम के परिसर में पहले खेलते हुए अंशुल एकेडमी ने 25 ओवर में सात विकेट पर 211 रन बनाया। जवाब में बसावन पार्क के बल्लेबाज 19.3 ओवर में 156 रन पर आउट हो गये। सर्वाधिक 39 रन सुजैन आलम ने बनाया। अरुण ने चार विकेट 19 रन पर और हर्षित ने तीन विकेट 42 रन देकर लिए। अरुण को मैन आफ द मैच का पुरस्कार वीटेक कम्प्यूटर के एमडी रॉनित नारायण ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर-
अंशुल क्रिकेट एकेडमी 25 ओवर में सात विकेट पर 211 रन, साहिल 32, अमन 40, देवांश 37, हर्षित 31, रंजन 3/31, अरव झा 2/42, साहिल 1/31, आदित्य 1/27, रनआउट एक

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी रेड 19.3 ओवर में 156 रन पर आलआउट, सुजैन आलम 39, आयुष प्रकाश 24, यश प्रताप 19, शुभम 19, अतिरिक्त 28, अरुण 4/19, हर्षित 3/42, गौतम 1/23, तक्षशील 1/13,  रनआउट एक

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

8 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

16 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago