भोजपुर 23 मार्च: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग(2020-21) के पहले सेमीफाइनल में आज राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को 1 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही अगले साल 2021-22 के लिए जिला क्रिकेट के सीनियर डिवीजन में प्रवेश पा लिया |
आज के मैच का उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया |टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की टीम ने 35 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया| अजय सम्राट ने सर्वाधिक 55 रन ओमप्रकाश में 25 रन, विशेष ने 17 रन, प्रथम गुप्ता ने 19 रन और जितेंद्र ,अभिनव ने 13 एवं 16 रनों का योगदान किया |राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सूरज श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 3 विकेट अभिषेक और रितेश को एक-एक विकेट मिला|
175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 9 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया| गुलफाम ने 28 रन, शादाब ने नाबाद 35 रन, अमृत ने 21 रन का योगदान किया और जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| भोजपुर किकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जितेंद्र ने सर्वाधिक 3 विकेट ,अमन और सोनू ने दो-दो विकेट, सुमित और संदीप ने एक-एक विकेट प्राप्त किया |आज के मैच के अंपायर राकेश कुमार एवं अग्निवेश थे |स्कोरिंग ऋतिक उपाध्याय ने की |
कल जूनियर डिवीजन (2019-20) का फाइनल मैच लिटिल चैंप्स बनाम बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच प्रातः 8:00 बजे महाराजा कॉलेज के मैदान पर खेला जाएगा| इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू )ने दी |
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…