वर्ल्डकप में पाकिस्तान से 29 साल बाद पहली बार हारा भारत, भारत की टी-20 में सबसे बड़ी हार

WorldCup 2021 : भारत के 151 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए ही जीत हासिल कर ली। मोहम्मद रिजवान ने 55 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 79, वहीं बाबर आजम ने 52 गेंदों छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 68 रनों की पारी खेली। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 152 रन जोड़े, जो भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में खेली गई सबसे बड़ी पारी है।

पहली बार भारतीय टीम टी-20 इंटरनेशनल में 10 विकेट से हारी है और पहली बार पाकिस्तान की टीम इस फॉर्मेट में 10 विकेट से कोई मुकाबला जीती है। बाबर आजम औऱ मोहम्मद रिजवान के शानदार अर्धशतकों के दम पर पाकिस्तान ने रविवार 24 अक्टूबर को दुबई में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हरा दिया।

29 साल के वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, इससे पहले वनडे वर्ल्ड में सात बार और टी-20 वर्ल्ड कप में पांच बार भारत-पाकिस्तान की टक्कर हुई, जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी। 1992 वनडे वर्ल्ड कप में से शुरू हुए भारत के जीत के सिलसिले को पाकिस्तान ने आखिरकार खत्म कर दिया। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरूआत बहुत खराब रही और युवा गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने ओपनर रोहित शर्मा (0) और केएल राहुल को 6 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 31 रन के कुल स्कोर पर सूर्यकुमार यादव (11) भी आउट हो गए।

इसके बाद विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा और पहले पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन और पांचवें विकेट के लिए रविंद्र जडेजा के साथ 41 रन जोड़े। कोहली ने 49 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रन, वहीं ऋषभ पंत ने 30 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा हसन अली के खाते में दो, वहीं शादाब खान और हरीस राउफ के खाते में एक-एक विकेट आया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago