पटना जिला क्रिकेट संघ के अंडर-19 ट्रायल सम्पन्न,देखे चयनित खिलाड़ियों के नाम

पटना 24 अक्टूबर:  बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के लिए होनेवाले ट्रायल के लिए पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) ने 30 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है.

पीडीसीए के सचिव अजय नारायण शर्मा ने बताया कि रविवार को ट्रायल से सभी खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयनित खिलाड़ियों का 25 से 27 अक्तूबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा. कैंप के बाद अंतिम सात खिलाड़ियों का चयन कर बीसीए को सूची भेजी जायेगी.

प्रशिक्षण कैंप के मुख्य कोच एमपी वर्मा और सहायक कोच सुजय कुमार होंगे. सभी खिलाड़ी सोमवार को सुबह नौ बजे संयोजक रूपक कुमार को रिपोर्ट करेंगे.

चयनित खिलाड़ियों की सूची :

अंकित सोलंकी, दीपक कुमार, शुभ राज, अभिनव सिंह, उत्तम सिंह, मोहम्मद एसान रजा, सिद्धांत राय, विराट पांडेय, मोहम्मद याकूब, गौरव कुमार, तामिश समर, साहिल राज, यशस्वी शुक्ला (विकेटकीपर), शुभम कुमार, अमन सिंह, आशीष प्रकाश (विकेटकीपर), रूपेश कुमार, गुलशन कुमार, शांतनू चंद्रा, अमन गोस्वामी, अमन कुमार, सर्वेश सागर, रंजन कुमार, नमन कुमार, सत्यम कुमार, मोहित कुमार, अंशु संतोष, कुमार जयवर्धन सिंह, मोनू सिन्हा, अमन अविनाश.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago